सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र के हलौरा स्थित चौधरी किराना स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान एक रस्क का नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा गौरा बाजार में रेहाइन आइस्क्रीम से एक आइसकैंडी घोल का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य (सेकेंड) आरएल यादव के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम समेत अन्य के लिए जागरूक किया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...