अररिया, मार्च 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता रसोई से सड़क तक फारबिसगंज के खान-पान का सिस्टम बिगड़ने लगा है। मध्य पूर्व संकट ने गैस आपूर्ति की स्थिति खराब कर दी है। व्यवसायिक सिलेंडर की सप्लाई रुक गई है। इसके साथ ही गैस की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसके चलते होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड कारोबार के सामने संकट खड़ा हो गया है। फूड कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यही संकट रहा और पर्याप्त गैस नहीं मिली तो काम बंद करना पड़ सकता है। इससे शहर के करीब 80 फीसदी लोग प्रभावित होंगे। फारबिसगंज क्षेत्र की सड़कों पर लगने वाले वेंडरों की संख्या करीब 100 के आसपास है, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टॉल लगाकर चाट, मोमो,छोला, समोसा आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं मगर इन दिनों खाड़ी संकट के कारण उत्पन्न गैस की दिक्कत ने बाजार को ठंडा कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.