मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। रसोई से पता चलेगा कि मकान में कितने परिवार रहते हैं। मकान सूचीकरण ब्लॉक जनगणना अप्रैल से शुरू होगी। जणगणना के पहले चरण में मकानों की गणना होनी है। सितंबर तक इस काम को पूरा कर लेना है। जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की 8वीं जनगणना होगी। एचएलबी एप के माध्यम से यह गणना होगी। एक मकान में जितनी रसोई होगी, उतने ही परिवार गिने जाएंगे। साझी रसोई होने पर संयुक्त परिवार एक ही गिना जाएगा। हर भवन को नंबर देने के साथ ही नजरी नक्शा भी बनेगा। नजरी नक्शा में चार तरह के भवन को दर्शाया जाएगा। मकान सूचीकरण से पहले एक बार घूमकर सीमाओं की पहचान कर लेनी है, ताकि किसी तरह का ओवरलैप नहीं हो। प्रत्येक भवन चाहे उसका उपयोग आवासीय, गैर आवासीय, वाणिज्यिक ...