फिरोजाबाद, जून 8 -- सिलेंडर फिर से 29 रुपये महंगा हो गया। एक गृहणी ने जब यह सुना तो चौंक गई। बड़ा परिवार है, महीने भर में तीन सिलेंडर खत्म हो जाते हैं। सीधे-सीधे करीब 100 रुपये का नुकसान। पहले से ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को संभालते-संभालते घर का बजट बिगड़ रहा है, अब धीरे से फिर से महंगाई रसोई में घुस आई है। महिलाओं की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है कि सरकार लग्जरी आयटम पर महंगाई बढ़ा कर टैक्स वसूले, लेकिन कम से कम रसोई को सब्सिडी के साथ बख्शे। महिलाओं का कहना था कि अभी तक गैस सिलेंडर 934 रुपये का आ रहा था अब इतने रुपये ज्यादा क्यों दें। यह भी पढ़ें- LPG Price Today: अब भी 650 रुपये सस्ता मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर, मार्च से अब तक 2 बार बढ़ी हैं कीमतें जब हॉकर ने रसीद दिखाई तो फिर महिलाएं बढ़ती हुई महंगाई को कोसते हुए दिखाई दी। यह भी पढ़...