प्रयागराज, मार्च 21 -- घर की रसोई पर खाड़ी युद्ध का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। रिफाइंड ऑयल, सरलो तेल और पामोलीन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाद्य तेलों के साथ अब देशी घी का भी भाव बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में दूसरी बार खाद्य तेलों में उछाल आया है। शहर के थोक बाजार में 15 लीटर के सरसो तेल का भाव 2525 रुपये से बढ़कर 2570 रुपये पहुंच गया। चार दिन पहले एक लीटर के सरसो तेल के भाव में पांच रुपये तक वृद्धि हुई थी। इसी प्रकार रिफाइंड ऑयल 168 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 171 रुपये हो गया है। इसी प्रकार पामोलीन का भी 15 लीटर पर 25 रुपये तक बढ़ गटया है। 15 किलो के देशी घी टीन पर 300 रुपये से अधिक की वृद्धि हो गई है।तेल के थोक कारोबारी सुभाष केसरवानी ने बताया कि कंपनियों से खाद्य तेलों के दामों में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को खाद्य तेलों के भावों में फि...