कुशीनगर, अप्रैल 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को पडरौना शहर समेत आसपास के इलाकों के अधिकांश पेट्रोल पंप सूखे रहे। कहीं डीजल खत्म हो गया तो कहीं पेट्रोल की सप्लाई ठप रही। हालात यह रहे कि वाहन चालकों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन चालकों तक को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने बताया कि उन्हें जरूरी काम छोड़कर सिर्फ ईंधन के इंतजाम में पूरा दिन खपाना पड़ा है। यह भी पढ़ें- तेल-गैस की किल्लत से किसानों और आमजन में नाराजगी पहले पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रोजाना डिमांड के अनुसार हो जाती थी, लेकिन अब एक से दो दिन के अंतराल पर टैंकर पहुंच रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.