नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मधु विहार के झुग्गी इलाके में शुक्रवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। हादसे के समय महिला चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। अचानक भड़की आग की चपेट में आकर हरिलाल, उनकी पत्नी राजकुमारी और बेटी आस्था, मुस्कान, राखी और बेटे संजू के हाथ झुलस गए। सुबह करीब सात बजे हसनपुर बस टर्मिनल के पास झुग्गी में आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बर्न सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर से गैस रिसाव को आग लगने का कारण माना जा रहा है। मधु विहार थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.