मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरका मानशाही गांव में रविवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग में 16 घर जलकर राख हो गए। आग की लपटें देखकर लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। समाजसेवी रंजय कुमार झा की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार शाही ने बताया कि 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता देवी की पुत्री मधु कुमारी व भानुशंकर की पुत्री कामनी कुमारी की अगले महीने शादी तय है। परिजनों ने जेवरात, साड़ी व फर्नीचर खरीदकर रखे थे, जो जलकर राख हो गए। सुकदेव सहनी व फुलशंकर देवी का डेढ़ लाख नकद जल गया। जीविका दीदी किरण देवी के गहने सहित करीब एक लाख रुपया नकद जल गया। इसके अलावा आमोद ठाकुर, सुखदेव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.