नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी में शनिवार तड़के रसोई गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि दरवाजे और खिड़कियां उखड़ गईं। इस हादसे में दंपति समेत तीन लोग झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर से 52 वर्षीय जगदीश, उनकी पत्नी 48 वर्षीय लक्ष्मी और 25 वर्षीय बेटे जोतीश को झुलसी हालत में निकालकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्ष्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह 4:46 बजे हुआ, जब परिवार सो रहा था। शुरुआती जांच में आशंका है कि सिलेंडर का रेगुलेटर खुला रह गया, गैस भरने के बाद लाइट का स्विच ऑन करते ही विस्फोट हो गया। कालिंदी कुंज था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.