रसोई गैस सिलेंडर के विवाद में हिंसक झड़प
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- हथौड़ी। बोचहां थाने के सरफुद्दीनपुर गांव में बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर के विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मामले को लेकर मो. मंजूर ने बोचहां थाना में आवेदन दिया है। इसमें मारपीट, बंधक बनाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। बताया कि करीब पांच दिन पहले गांव के ही अली मोहम्मद के पुत्र की शादी में गैस सिलेंडर दिया था। बुधवार को सिलेंडर वापस लेने गया तो घेर लिया और बंधक बनाकर लाठी-डंडे व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने पीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.