रामपुर, अप्रैल 1 -- रामपुर। खाड़ी देशों में हो रहे युदृ के चलते जिलेभर में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। आम लोगों से लेकर होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों तक सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरु हो जा रही है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण लोग गैस की जगह लकड़ी के चूल्हे या बिजली के इंडक्शन पर खाना बनाने को मजबूर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...