बक्सर, मई 15 -- युवा के लिए --- समस्या स्कूल आने के बाद गांव में गोईठा खरीदने पहुंच रहे छात्र चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान धुएं से आंखों में जलन फोटो संख्या- 04, कैप्सन- शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला चंदा स्कूल में उपला लेकर जाते छात्र। चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला चंदा के छात्र स्कूल आने के बाद गांव में गोईठा खरीदने पहुंच रहे हैं।

छात्रों की कठिनाई छात्रों ने बताया कि रोज गोईठा खरीदने के लिए गावों में आना-जाना पड़ता है। वही शिक्षकों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण रसोया चूल्हे पर बच्चों का मध्याह्न भोजन बनाती है। रसोइया ने कहा करीब एक महीने से यह सिलसिला जारी है। रसोईघर से उठते धुएं के बीच पास में बैठे बच्चे पढ़ाई करते रहे।

रसोई गैस की कमी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्...