बांका, मार्च 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। गैस सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों के कारण अब जिलेवासी एक बार फिर पारंपरिक चूल्हों की ओर लौटने लगे हैं। ग्रामीण ही नहीं, शहरी क्षेत्रों में भी कई जगहों पर लोग लकड़ी और कोयले की व्यवस्था कर खाना बनाने को मजबूर हैं। हालांकि, इस बदलाव के साथ ही जिले में आगजनी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिसे देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में जिले के कई हिस्सों में लकड़ी और कोयले की मांग अचानक बढ़ गई है। जिससे बाजारों में इसकी कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं कई परिवारों ने घरों के आंगन या खुले स्थानों में चूल्हे बनाकर खाना बनाना शुरू कर दिया है। लेकि...