अमरोहा, अप्रैल 6 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव ओसामाफी में रविवार को हुई राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक में वर्तमान समय में गहराते रसोई गैस संकट और आम जनता को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि रसोई गैस के विकल्प गोबर गैस प्लांट स्थापना पर जोर दिया जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में रसोई गैस की भारी किल्लत महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम आदमी का समय और ऊर्जा दोनों नष्ट हो रहे हैं। जोर देकर कहा कि केवल पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता अब पर्याप्त नहीं है। आत्मनिर्भरता के लिए गोबर गैस विकल्प है। सरकार से मांग की गई कि रसोई गैस संकट से निपटने के लिए गोबर गैस योजना को युद्ध स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की यदि सरकार...