लखनऊ, मार्च 30 -- रसोई गैस आपूर्ति संकट और छात्रों को हो रही समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र विंग ने सोमवार को डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया। इस दौरान छात्रविंग महासचिव अनित रावत ने कहा कि सरकार की विफल नीतियों के कारण लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शैक्षणिक केंद्रों में रह रहे छात्र दाने-दाने को मोहताज हैं। 10x10 के कमरों में रहने वाले हजारों छात्रों के पास न तो स्थायी गैस कनेक्शन है और न ही इलेक्ट्रिक चूल्हे जैसे वैकल्पिक साधन। छोटे सिलेंडर अब बाजार से गायब हैं या 4-5 गुना ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने उग्...