सासाराम, अप्रैल 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रसोई गैस की भारी किल्लत, पेट्रोल-डीजल व बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों व नगरों में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। जिला मुख्यालय सासाराम में नगर कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। नेतृत्व सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...