साहिबगंज, अप्रैल 8 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने रसोई गैस वितरण व्यवस्था को और दुरूस्त करने के लिए सख्त कदम उठाएं हैं। उन्होंने इस मसले को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्र्ण बैठक की। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने गैस डीलरों को उपभोक्ताओं के आवास तक गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस वितरण के लिए अनधिकृत या अस्थायी स्थानों का उपयोग नहीं किया जाए। रसोई गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से किसी स्थान पर एकत्रित होकर लाइन न लगाए । अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 9006963963, 9631155933, 9065370630 तथा 06436-356485, 06436222101, 06436-222202 पर संपर्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.