दरभंगा, दिसम्बर 12 -- दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में गुरुवार को इलाज के लिए आग से झुलसे पिता-पुत्र को भर्ती कराया गया। उनकी पहचान भेजा थाना क्षेत्र के कटहरा निवासी राज लाल महतो और उनके दो साल के पुत्र प्रिंस के रूप में की गई है। प्रिंस बुरी तरह झुलस गया है। श्री महतो ने बताया कि गुरुवार की सुबह खेल-खेल में चूल्हे की गैस ऑन कर दी थी। इसका पता उन्हें नहीं चला। पत्नी बाहर बर्तन धो रही थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही चाय बनाने के लिए उन्होंने माचिस की तीली जलाई, गैस के फैलने से वहां आग लग गई। आग लगने से उनका बेटा बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास के दौरान उनके शरीर का कई हिस्सा भी झुलस गया। इलाज के लिए उन्हें भेजा पीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...