एटा, मार्च 20 -- शुक्रवार को समाजवादी महिला सभा ने रसोई गैस सिलेंडर पर लगातार हो रही मूल्य वृद्धि और गैस किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पलता यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की है। समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम भेजे छह सूत्रीय ज्ञापन में बताया कि सिलेंडर पर बढ़ती मंहगाई पर रोक लगायी जाए। इससे गरीब, मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके। गैस एजेंसियों पर हो रही कालाबाजारी रोकने, सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। यदि सरकार जल्द ही कोई कारगर कदम नहीं उठायेगी तो सपा महिला सभा इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होगी। प्रदर्शन करने वालों में नरेन्द्र सिंह, सतीश याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.