हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के पीली कोठी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस के दाम कम करने की मांग उठाई। महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि बीती सात मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे इसकी कीमत करीब 913 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर में भी लगभग 115 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम जनता, खासकर महिलाओं और गृहणियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।...