मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से घरों और पार्कों में होने वाली छोटी पार्टियों के आर्डर रद होने की नौबत है। मुरादाबाद फूड एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने बताया कि उनके होटल में तो पीएनजी सप्लाई है पर कई कैटरर, होटल रेस्टोरेंट के साथी उन्हें फोन कर चुके हैं कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिला तो आगामी कार्यक्रम रद करने पड़ेंगे। स्टेशन रोड के होटल ढाबों में सबसे ज्यादा समस्या आने लगी है। जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो समस्या गहराएगी। फूड एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी इस सिलसिले में एक बैठक करेंगे जिसमें समस्या को रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...