गोरखपुर, अप्रैल 15 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पिपराइच में मंगलवार को रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भोर से कतार में लगे उपभोक्ताओं को पता चला कि गाड़ी न आने की वजह से सिलिंडर नहीं मिलेगा। इसके बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर सिलिंडर की मांग पर अड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। सोमवार की साप्ताहिक बंदी के बाद मंगलवार को गैस की गाड़ी नहीं आने के उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क खाली करवाई और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- रसोई गैस नहीं मिलने पर केवटी में एनएच जाम मामले का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर दीपक गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.