देवघर, मई 12 -- मधुपुर। नशा कारोबारियों के खिलाफ एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है। स्थानीय चांदमारी रोड अवस्थित एक रसोई गैस दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लालगढ़ निवासी जुनैद अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी गैस दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा चला रहा था।छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से लगभग 250 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसे 63 पुड़ियों में पैक कर रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से सघन पूछताछ की गई। मेडिकल जांच के उपरांत न्यायलय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध धंधों में शामिल लोगों ...