नई दिल्ली, मार्च 5 -- आज भी कई घरों में सिलेंडर वाली गैस का इस्तेमाल ही किया जाता है। सिलेंडर के दाम भी हर दिन बढ़ते रहते हैं, ऐसे में गैस का जल्दी खत्म होना जेब खर्च को बढ़ा देता है। मिडिल क्लास परिवार सिलेंडर खत्म होने से पहले ही गैस की बचत में लग जाता है और कोशिश रहती है कि सिलेंडर ज्यादा दिन तक चले। तो वही कुछ लोग ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिससे गैस ज्यादा खर्च हो जाती है और फिर ये समय से पहले ही खत्म भी हो जाती है। LPG एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर किचन में कुछ स्मार्ट हैक्स अपनाते हैं, तो गैस की खपत 20 से 30 परसेंट तक कम की जा सकती है। ऐसे में आप 1 महीना चलने वाला सिलेंडर डेढ़ महीने तक चला सकते हैं। आज हम आपको 6 आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप गैस की बचत कर सकते हैं।1. प्रेशर कुकर का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे ज्यादा ग...