भभुआ, मार्च 1 -- पेज तीन की खबर रसोई गैस चूल्हा जलाने के दौरान लगी आग, वृद्ध महिला झुलसी झुलसी वृद्ध महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर हाटा में घर में रसोई गैस चूल्हा पर माचिस जलाने के दौरान आग लगने एक वृद्ध महिला झुलस गयी। रविवार को 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि झुलसी महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी स्वर्गीय भग्गन गोसाई की 82 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि महिला के पैर में दर्द था, हमेशा गैस चूल्हे को जलाकर तापने का काम करती थी। वही आज गैस चूल्हे पर माचिस जैसे ही जलाई चूल्हे में भयावह रूप से आग पकड़ लिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गई। वही महिला का सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बेलाव के युवक का द...