सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी, बिजली टैरिफ में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डुमरा मुख्यालय के लक्ष्मी चौक भीसा पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। महंगाई कम करो, भाजपा-जदयू शर्म करो, मोदी-नीतीश मुर्दाबाद के नारों के बीच प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी के नेतृत्व में महंगाई की प्रतीक बन चुकी मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि सह कार्यक्रम प्रभारी मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि युद्ध की आड़ में गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभावित गृहणियां हैं। एलपीजी के लिए लंबी लाइन लगी हुई है, दूसरी ओर से सिलेंडर का कालाबजारी जारी ह...