सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रसोई गैस के संकट ने बाहर कमाने गए कामगारों के सामने भोजन का तो संकट खड़ा ही कर दिया था अब उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट है। रसोई गैस की किल्लत से भोजन तैयार करने में दिक्कत बढ़ी तो अपने घर लौटना ही बेहतर समझा। हालात सामान्य होने पर ही वापसी का प्लान है। लोटन क्षेत्र के नरकटहा गांव निवासी शंकर यादव दो माह पूर्व घर की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद लेकर मुंबई गया था। बदलापुर में एक साड़ी बनाने की कंपनी में रंगाई का काम कर रहा था। शंकर यादव के मुताबिक वहां रसोई गैस की बहुत परेशानी है। लंबी लाइन लगाने के बावजूद नहीं मिल पा रही थी। किसी प्रकार इधर-उधर भोजन कर दिन काटा लेकिन जब नहीं रहा गया तो घर वापस आना बेहतर समझा।यहां आने से काम भी छूट गया है इससे और दिक्कत बढ़ गई है। रेहरा निवासी हरिश्च...