भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले में एक बार फिर गैस की किल्लत देखी जा रही है। गैस एजेंसियों पर भोर से ही लोग कतार में लग जा रहे हैं, जहां पर कईयों के हाथ मायूसी लग रही है। रविवार को रसोई गैस की एजेंसियों पर भारी भीड़ नजर आई। लोग तीखी धूप एवं गर्मी के बीच सिलेंडर की चाह में घंटों परेशान हुए। बता दें कि ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण रसोई और कामर्शियल गैस की किल्लत पूरी दुनिया में बनी है। इतना ही नहीं, पेट्रो पदार्थों की भी परेशानी बनी है। दोनों देशों के तनातनी का क्रम करीब तीन माह से ज्यादा समय से बना हुआ है। कई दौर की बैठकों के बाद भी अभी तक युद्ध विराम का ऐलान नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना जिले में भी करना पड़ रहा है। फरवरी माह से बनी समस्या का अभी तक स्थाई निदान नहीं हो पाया है। बीच में हालात थोड़े सुधरे थे लेकि...