रसोई गैस के रिसाव से भड़की आग में चार घर राख
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की थाने की चढ़ुआ पंचायत के वार्ड नौ में शनिवार रात रसोई गैस के रिसाव से भड़की आग में चार घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि अरविंद राय के घर में खाना बनाने के दौरान आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने लगन राय, भोला राय, अमरजीत राय के घरों को आगोश में ले लिया। मुखिया मनोज राम की सूचना पर फायरबिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मुखिया ने सीओ को सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.