चम्पावत, मार्च 30 -- लोहाघाट। दमकल विभाग ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंटों और ढाबों का निरीक्षण किया। सोमवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में फायर कर्मियों की टीम ने स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड, पाटी मार्ग, खड़ी बाजार, मीना बाजार में चेकिंग की। हालांकि इस दौरान अवैध भंडारण नहीं पाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सुनील जोशी, उमेश चंद्र, प्रियंका बिष्ट और पूजा राणा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.