लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में रसोई गैस की संभावित कमी की आशंका को ले जिले की गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग समय से पहले ही गैस बुकिंग कराने और सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं।कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और ठेला संचालकों की परेशानी बढ़ गई है और कई छोटे होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल फोन से ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले आसानी से मोबाइल से बुकिंग हो जाती थी, लेकिन वर्तमान में तकनीकी समस्या के कारण बार-बार प्रयास के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस के किल्लत के मद्देनजर लोहरदगा में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.