सासाराम, मार्च 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरूवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने घरेलू गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों, सप्लाई ऑफिसर एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...