मेरठ, मार्च 10 -- ईरान व अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच रसोई गैस और पेट्रोल की किल्लत को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम डा.वीके सिंह ने कहा कि जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत नही है। उन्होंने कहा कि मेरठ जिले में रसोई गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। डीएम ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात को भी कहा कि अगर ओवररेट पर सिलेंडर बेचने की बात कहीं आए तो इसकी तुरंत शिकायत करें। डीएसओ को टीम बनाकर जांच के लिए निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...