अल्मोड़ा, मार्च 7 -- रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर शनिवार को कांग्रेसियों में आक्रोश भड़क गया। कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला फूंकते हुए सरकार को आम आदमी की विरोधी बता दिया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। कहा कि एक ओर जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.