पटना, मार्च 10 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा है महंगाई से निजात दिलाने का वादा कर सत्ता में आने वाली केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दामों में 60 रुपये की वृद्धि कर दी है। इससे आम जनता परेशान है। मंगलवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से आम जनता में हाहाकार मच गया है। केंद्र सरकार लगातार कहते आ रही थी कि अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी को क्यों परेशान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.