अररिया, मार्च 31 -- अररिया,निज संवाददाता देश भर में रसोई गैस की भारी किल्लत और पेट्रोल डीजल व बिजली दर में बढ़ती के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अररिया जिले के सभी प्रखंडों में दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा इस आंदोलन को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रखंडों व नगर के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाद अहमद ने बताया कि अररिया प्रखंड के लिए अनिल कुमार सिन्हा व शशि भूषण झा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।जबकि फारबिसगंज प्रखंड के लिए भोला शंकर तिवारी व खालीद हुसैन,कुर्साकांटा के लिए प्रदीप कर्ण व काजल गुप्ता,जोगबनी के लिए मनोज जायसवाल, रानीगंज के लिए नरेश पा...