जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से कालाबाजारी की आशंका गहराने लगी है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित गैस एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर उपभोक्ताओं की कतारें देखी जा रही हैं। घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद कई लोगों की गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है और न ही सिलेंडर की आपूर्ति संभव हो रही है। इस संबंध में जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा गुप्ता ने डीसी रवि आनंद को पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गैस की कमी का फायदा उठाकर कालाबाजारी की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए इस पर सख्ती से रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शी व्यवस्था के तहत गैस सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर जामताड़ा रेलवे स...