रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अयोध्या, अप्रैल 7 -- स्वरमिल चंद्रा/अयोध्या। गैस किल्लत से जूझ रहे आम लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शादी ब्याह के मौसम में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत एवं उपभोक्ताओं की समस्या को उजागर करते हुए एक ज्ञापन कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा। उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी को यह ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में शहर में गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति, विलंबित डिलीवरी तथा फर्जी डिलीवरी जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वैवाहिक कार्यक्रमों की अधिकता के बावजूद आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.