किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के फल चौक पर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने किया। इस दौरान रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आम जनता, खासकर मध्यम और गरीब वर्ग, गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और जल्द कीमतों में राहत देने की मांग की। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर, नगर अध्यक्ष सजल साहा, अरुण साहा, आदर्श साहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.