सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से आम उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर कई होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ती जा रही है। जिले में इन दिनों गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसियों पर बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई जगहों पर उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को विवश हैं। वहीं शहर और कस्बों में धड़ल्ले से घरेलू गैस का व्यवसायिक इस्तेमाल कि...