उन्नाव, अप्रैल 25 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। दोगुनी से अधिक कीमत वसूलकर लोगों को ब्लैक में सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं। जो उपभोक्ता अधिक रुपये देने में सक्षम नहीं हैं, वह तल्ख धूप में सिलेंडर पाने के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में भाकियू ने कालाबाजारी न रोकने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल से पूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी लोगों को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग के महीनों बाद भी सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर तल्ख धूप में कई-कई दिनों तक लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। आरोप है कि गैस एजेंसियों के आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.