अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- दुलहूपुर, संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत से जहां आम लोग परेशान हैं और गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं सोशल मीडिया की दुनिया में यह संकट नया ट्रेंड बन गया है। रसोई की परेशानी अब मोबाइल कैमरों के जरिए 'कंटेंट' में बदल रही है और लोग इसे हास्य-व्यंग्य के साथ सोशल मीडिया पर परोस रहे हैं। मोबाइल कैमरे नए नए आपदा में अवसर खोज रहे हैं। गैस की कमी और एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़ को लेकर इन दिनों वीडियो और रील्स की बाढ़ आ गई है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर इस स्थिति को अलग-अलग अंदाज में दिखाते हुए वायरल वीडियो बना रहे हैं। एक वीडियो में नाले में पाइप डालकर गैस निकालने की कोशिश दिखाई गई है। यह वीडियो पूरी तरह व्यंग्य के अंदाज में बनाया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.