उन्नाव, अप्रैल 4 -- हिलौली। रसोई गैस की किल्लत से अब हर कोई परेशान होता दिखाई पड़ रहा है। घरों में लोग चूल्हे में खना बनाने को मजबूर हैं तो दुकानदारों ने कोयला व डीजल भट्ठी पर भरोसा जताया है। कोयले की बढ़ी डिमांड के कारण इसके दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। दुकानदारों को मजबूरन अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़ गए हैं। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से हहाकार मचा हुआ है। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतारे देखने को मिल रही हैं। दुकानदारों को गैस न मिलने के कारण अब वह कोयले की भट्ठियों का सहारा लेने लगे हैं। हिलौली निवासी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर खाली पड़ा है। कई चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले तक लकड़ी 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती थी। 20 रुपये ...