रुद्रपुर, मार्च 31 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड एवं कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एलपीजी के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और रसोई गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा की यदि गैस की कालाबाजारी हो रही है तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से तत्काल करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जाधारी अनिल कपूर डब्बू, विनय...