जहानाबाद, मार्च 15 -- सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले कई लोगों की आजीविका हो रही प्रभावित ठेला पर लकड़ी या कोयला का चूल्हा जलाना संभव नहीं, कई दुकानदारों ने बंद किया रोजगार मखदुमपुर,निज संवाददाता। मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब दिखने लगा है। युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसके कारण घरों की रसोई से लेकर बाजार तक प्रभावित हुआ है।सबसे अधिक परेशानी होटल व्यवसाय से जुडे लोगो को हो रही है। व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले चाय ,चाट,पकौड़े, चाऊमीन मेंमौज आदि दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। यह दुकानदार लोग पूरी तरह एलपीजी सिलेंडर पर आश्रित थे। पहले रसोई गैस की आपूर्ति आसानी से हो जाती थी। लेकिन इधर तीन-चार दिनों से आपूर्ति प्रभावित हुई है। पहले घर में उ...