समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- पंकज कुमार समस्तीपुर। खरमास खत्म होने पर 14 अप्रैल से शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन से पहले महंगाई का असर साफ दिखाई देने लगा है। मैरिज हॉल और होटल संचालकों ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए बुकिंग चार्ज में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इससे शादी की तैयारी कर रहे परिवारों की चिंता बढ़ गई है। संचालकों का कहना है कि खाद्य सामग्री, मजदूरी, बिजली और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण आयोजन कराना पहले की तुलना में महंगा पड़ रहा है। इसके अलावा गैस की किल्लत का सीधा असर केटरिंग सेवाओं पर पड़ा है। गैस सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे खर्च बढ़ गया है। केटरिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि खाना बनाने की लागत बढ़ने के कारण प्रति प्लेट खर्च भी बढ़ गया है। इसका असर शादी के बजट पर पड़ रहा है। बढ़त...