जौनपुर, मार्च 15 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भूलनडीह में शनिवार को निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा चौपाल, वार्षिक उत्सव तथा कक्षा आठ के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और शिक्षा के प्रति जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाना रहा। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डोभी रमाकांत सिंह ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से छह वर्ष के बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में कराने की अपील की, ताकि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ जौनपुर आनंद कुमार सिंह ने संबोधित किया। संचालन दीपक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर शुभेंद्र कुमार रघुवंशी, मनोज कुमार चौबे, शिवकुमार यादव, यशवंत यादव, अजय यादव सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.