देवरिया, मार्च 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। बैकलाग की संख्या 40 हजार से पार होने के चलते रसोई गैस का संकट बरकरार है। इससे बुकिंग के चार-पांच दिन बाद ही सिलेंडर मिल रहा है। हालांकि होम डिलीवरी बढ़ने से गोदामों पर होने वाली भीड़ में कुछ कमी आई है। वहीं शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक कर होम डिलीवरी का सत्यापन करना शुरू कर दिये हैं। कस्तूरबा आवासीय और परिषदीय विद्यालयों में गैस आपूर्ति को डीएसओ ने कंपनी के सेल्स अफसरों को पत्र लिखा है। जिससे मिड डे मिल बनाने में परेशानी न होने पाये। गैस को लेकर अभी किल्लत में कमी नहीं आ रही है। गैस गोदामों व डिलेवरी प्वाइंट पर सुंबह ही सिलेंडर लेने को लंबी लाइन लग जा रही है। हालांकि शहर के चीनी मिल मैदान व पुरवा डिलेवरी प्वाइंट पर पहले से भीड़ कम हुई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सिलेंडर लेने को लोगों की भी...