कुशीनगर, मार्च 14 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कुशीनगर के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरना दिया। रसोई गैस एलपीजी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेताया कि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।शुक्रवार को सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को न उपलब्ध होने पर आक्रोश जताया। सपाइयों के साथ धरने पर बैठे सपा नेता श्री राव ने कहा कि एलपीजी गैस की उपलब्धता के सरकारी दावे के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। विधानसभा कुशीनगर सहित जनपद में उपभोक्ता लाइन लगाकर गैस लेने के लिए बाध्य हैं लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है। आम उपभोक्ताओं को समय से एलपीजी उपल...