बिहारशरीफ, मार्च 24 -- रसोई गैस : कालाबाजारी पर नकेल के लिए 11 दुकानों मे छापेमारी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि गठित धावा दलों द्वारा जिले की 11 दुकानों में छोपमारी की गई। हालांकि, किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन, सभी को कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। एसडीओ ने बताया कि जिला में रसोई गैस की किल्लत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...